Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Black underarms से पाना चाहते हैं छुटकारा, अपनाएं ये गज़ब उपाय

Black underarms से पाना चाहते हैं छुटकारा, अपनाएं ये गज़ब उपाय

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: आज के समय में देखा जाता हैं कि लड़कियों को स्लीवलेस और शॉर्ट ड्रेसेज़ काफी पसंद आती हैं। लेकिन इन्हें पहनने के लिए उन्हने अपनी अंडरआर्म्स का ध्यान भी अच्छे से रखना होता हैं। दरअसल, अंडरआर्म्स की देखभाल ना करने पर उसमें कालापन आने लगता हैं जो आपकी सुंदरता में कमी लाती हैं और दूसरों के सामने शर्मिंदगी का सामना करवाती हैं।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

आपको बता दें, ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से काली अंडरआर्म्स से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

ककड़ी

इसमें ठंडापन होता हैं और इसमें ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो डार्क अंडरआर्म्स को हल्का करते हैं। इसको पीस लें और इसका जूस निकाल लें, जूस में एक कॉटन का टुकड़ा डुबोएं और इसे अपनी अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे रोजाना दोहराएं, यह दिनचर्या न केवल आपके अंडरआर्म के रंग को हल्का करेगी, बल्कि उसमें से गंध आने से भी रोकेगी।

एप्पल साइडर विनेगर

यह अमीनो और लैक्टिक एसिड से समृद्ध है जो डेड स्किन सेल्स को मारने में मदद करता है। इसमें ऐसे गुण हैं जो आपकी स्किन के छिद्रों को बंद कर देगा और काले अंडरआर्म्स के रंग को हल्का कर देगा। बस एक रुई के टुकड़े में थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर ले लीजिये, और अपने आर्मपिट में हल्के-हल्के से लगाएं और फिर इसे सूखने दें। एक बार सूखने के बाद इसे धो लें, बेहतर परिणाम के लिए रोजाना इस प्रक्रिया को दोहराएं।

पढ़ें :- Pav Bhaji Recipe: चटोरी जुबान को चखाएं स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी एट होम, बनाने का ये है बेहद आसान तरीका

आलू

यह सब्जी रंग को हल्का करने के लिए सबसे अच्छे से काम करती है। आप इसे या तो सीधे दो हिस्सों में बांटकर अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ सकते हैं या फिर आप एक आलू को छील लें और इसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लीजिये, फिर आप इसका रस निचोड़ सकते हैं, इसके बाद इसे सीधे अपनी आर्मपिट पर लगा सकते हैं। 10-15 मिनट के बाद इसे धो लें और सर्वोत्तम परिणामों के लिए इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं। आलू आपकी स्किन को नरम और चिकना रखने में भी मदद करता है।

चीनी + जैतून का तेल

यह मिश्रण जादू की तरह काम करता है, यह डेड स्किन को निकालकर अंडरआर्म की रंगत को निखारता है। चीनी में एक एक्सफ़ोलीएटिंग एजेंट होता है और जैतून का तेल आपको इसे हाइड्रेटेड और पोषित रखने में मदद करेगा। सबसे पहले एक कटोरी ले लीजिये, फिर इसमें 2 बड़े चम्मच चीनी और जैतून का तेल मिलाएं। उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं, अब इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं, इसे अच्छे से रगड़ें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें, थोड़ी देर के बाद इसे धो लें।

Advertisement