Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. जिद्दी झाइयों से पाना चाहते हैं जल्द छुटकारा, अपनाएं ये खास नुस्खे

जिद्दी झाइयों से पाना चाहते हैं जल्द छुटकारा, अपनाएं ये खास नुस्खे

By आराधना शर्मा 
Updated Date

beauty concept skin aging. anti-aging procedures, rejuvenation, lifting, tightening of facial skin, restoration of youthful skin anti-wrinkle

नई दिल्ली: आधुनिक समय में लोगों को तनाव में जीने की आदत हो गई है। इससे कई बीमारियां जन्म लेती हैं। तनाव की वजह से सुंदरता पर ग्रहण लगने लगता है। इससे चेहरे पर आंखों के नीचे डार्क सर्कल और झाइयां आने लगते हैं। इसका मुख्य कारण हार्मोन असंतुलन है। विशेषज्ञों की मानें तो जब शरीर में हार्मोन असंतुलित होता है, तो मेलानोसाइट्स सेल से मेलानिन पैदा होते हैं। इससे त्वचा पर काले धब्बे आने लगते हैं।

पढ़ें :- Skin care during festivals: अभी से चेहरे और बालों पर लगाना शुरु कर दें मुल्तानी मिट्टी, दीवाली के दिन चमक उठेंगे बाल और स्किन

इसके लिए जरूरी है कि तनाव कम लें और अपनी त्वचा की देखभाल करें। साथ ही डॉक्टर की भी सलाह ले सकते हैं। अगर आप भी चेहरे की झाइयों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो आप इन चीज़ों को इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं…

सेब का सिरका

इसे कई बीमारियों में यूज़ किया जाता है। त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने और मुलायम करने के साथ मोटापे को कम करने में सेब का सिरका फायदेमंद है। सेब के सिरके में मैलिक और लैक्टिक एसिड पाए जाते हैं, जो झाइयों को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए एक चम्मच सेब के सिरके में एक चम्मच पानी मिला लें। अब रुई की मदद से अपने चहेरे पर लगाएं। ऐसा रोजाना नहाने से पहले करें। आपको जल्द फायदा देखने को मिल सकता है।

नींबू और शहद

पढ़ें :- Diwali Clean-up 2024 : दिवाली की साफ-सफाई में हटाएँ मकड़ी के जाले , जानें रसोई घर की सफाई के टिप्स

त्वचा में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए नींबू कारगर उपाय है। हालांकि, इसे यूज़ करने से पहले आप अपने हाथों पर जरूर लगाएं। अगर त्वचा पर कोई खुजली नहीं होती है। इसके बाद ही चेहरे पर लगाएं। इसके लिए एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस को अच्छी तरह से मिलाकर अपने चहेरे पर लगाएं। कुछ समय बाद अपने चेहरे को धो लें। इस उपाय को करने से आपको झाइयों की समस्या से निजात मिल सकता है।

एलोवेरा

त्वचा की समस्याओं के लिए एलोवेरा रामबाण औषधि हैं। इससे न केवल त्वचा, बल्कि मोटापे, डायबिटीज़ और बालों की समस्या भी दूर होती हैं। इसमें एलोसीन पाया जाता है, जिससे झाइयों में आराम पहुंचता है। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही चेहरे में निखार आता है। रोजाना एलोवेरा जूस पीने के कई फायदे हैं। साथ ही आप एलोवेरा को अपना फेस वॉश भी बना सकते हैं।

Advertisement