1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी और कांग्रेस का गैर-जिम्मेदाराना रवैया भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का असफल प्रयास : केशव मौर्य

राहुल गांधी और कांग्रेस का गैर-जिम्मेदाराना रवैया भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का असफल प्रयास : केशव मौर्य

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस का गैर-जिम्मेदाराना रवैया भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का असफल प्रयास है। हर प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर झूठे आरोप लगाना फैशन बन चुका है। देश का भरोसा भाजपा और मोदी जी पर है,कांग्रेस और राहुल गांधी पर नहीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, देश का भरोसा भाजपा और मोदी जी पर है,कांग्रेस और राहुल गांधी पर नहीं। अदाणी मामला अमेरिकी न्याय प्रक्रिया से जुड़ा है, लेकिन मुददा-विहीन कांग्रेस इसे तूल देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

पढ़ें :- धीरेन्द्र शास्त्री की यात्रा असंवैधानिक, देशद्रोही और राष्ट्रविरोधी , BJP राजनीतिक एजेंडे को बढ़ाने के लिए कर रही है बाबा का इस्तेमाल : स्वामी प्रसाद मौर्य

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस का गैर-जिम्मेदाराना रवैया भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का असफल प्रयास है। हर प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर झूठे आरोप लगाना फैशन बन चुका है। देश का भरोसा भाजपा और मोदी जी पर है,कांग्रेस और राहुल गांधी पर नहीं।

हरियाणा के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस के अगुवाई वाले गठबंधन की संभावित पराजय से ध्यान भटकाने के लिए अदाणी का नाम लेकर हीरो बनने की कोशिश ज़ीरो बना देगी। कांग्रेस सरकार के दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में सरकार इतनी पारदर्शी और ईमानदार है कि विपक्ष एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सका।

उन्होंने आगे लिखा, अदाणी मामला अमेरिकी न्याय प्रक्रिया से जुड़ा है, लेकिन मुददा-विहीन कांग्रेस इसे तूल देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इसके विपरीत, श्री राहुल गांधी और कांग्रेस देश को कमजोर और गरीब बनाने वाले कृत्यों में लिप्त हैं। ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ अब सशक्त और स्वच्छ राजनीति की सच्चाई बनता जा रहा है।

पढ़ें :- PoK के नए प्रधानमंत्री बनें राजा फैसल मुमताज राठौर, जम्मू-कश्मीर से रहा है पुराना नाता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...