उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने सो रहे मजदूर के मुंह पर पेशाह कर दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आरोप है कि मजदूर दोपहर का खाना खाकर सो रहा था। उसे जगाने के लिए आरोपी ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदिया खेड़ा में राजकुमार मजदूरी करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के दिन उसने दोपहर का खाना खाया। वहीं जमीन पर लेट गया थके होने की वजह से उसे नींद आ गई।
#ViralVideo दो वक्त की रोटी कमाने निकले मजदूर को खाना खाने के बाद दोपहर में थकावट से नींद आ गयी, गरीब मजदूर के मुंह पर युवक ने किया पेशाब, लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित छन्दोईया खेड़ा का पूरा मामला @lkopolice pic.twitter.com/OQ1JnewvY7
— princy sahu (@princysahujst7) June 3, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
आरोप है कि संजय मौर्या ने उसे जगाने के लिए आवाज दी। लेकिन राजकुमार की नींद नहीं खुली। इस पर नाराज संजय ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया।आरोपी संजय ने इस पेशाब कांड का वीडियो भी बनाया। साथ ही उसने वह वीडियो दूसरों को भी फॉरवर्ड कर दिया। घटना कब की है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
पूरे मामले में पीड़ित राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लखनऊ पश्चिम जोन के डीसीपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित परिवार दिहाड़ी मजदूर है। वह दुबग्गा इलाके में रहता है।