Dhoom director Sanjay Gadhvi passes away: साल 2004 में बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की फिल्म धूम के डायरेक्टर संजय गढ़वी का निधन हो गया है। रविवार सुबह 57 साल की उम्र में संजय गढ़वी ने धूम और धूम 2 को डायरेक्ट किया था।
पढ़ें :- Firing outside Salman Khan's house: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे शूटर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय (Sanjay Gadhvi ) का निधन हार्ट अटैक से हुआ। संजय (Sanjay Gadhvi ) ने साल 2000 में तेरे लिए फिल्म से बतौर डायरेक्टर डैब्यू किया था। संजय की इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इसके बाद संजय ने साल 2002 में दूसरी फिल्म मेरे यार की शादी है थी। इस फिल्म में उदय चोपड़ा, जिमी शेरगिल और ट्यूलिप जोशी मुख्य कलाकार थे।
इसके बाद उन्होंने धूम 2004 में लेकर आए थे जिससे उन्हें अच्छी पहचान मिली थी। आपको बता दें कि धूम उस साल धमाकेदार कमाई की थी। इसके बाद उन्होंने धूम 2 किया। इस फिल्म में ऋतिक रौशन भी थे।
इसके अलावा संजय (Sanjay Gadhvi ) ने किडनैप फिल्म को डायरेक्ट किया था। इसमें इमरान खान, संजय दत्त और मिनिषा लांबा थे। इसके बाद संजय ने साल 2012 में अजब गजब लव फिल्म डायरेक्ट किया था। इसमें जैकी भगनानी और अर्जुन रामपास थे। हालंकि यह फिल्म कुछ खास नहीं चली थी।