1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Firing outside Salman Khan’s house: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे शूटर

Firing outside Salman Khan’s house: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे शूटर

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सलमान के मुंबई के बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की और भाग गए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। सलमान के बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो अज्ञात बाइक सवारों ने हवाई फायरिंग की और भाग गए।

पढ़ें :- पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार की सुबह पांच बजे के करीब सलमान के बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई। मुंबई पुलिस जांच में जुटी है और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच गई है।

घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मुंबई पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जाएगा। जिस वक्त फायरिंग हुई उस वक्त सलमान खान (Salman Khan) अपने घर पर ही थे।

 

पढ़ें :- धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी का मामला कोर्ट पहुंचा, मानहानि का वाद दायर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...