Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, यश चोपड़ा की पत्नी फेमस प्लेबैक सिंगर पामेला चोपड़ा का निधन

इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, यश चोपड़ा की पत्नी फेमस प्लेबैक सिंगर पामेला चोपड़ा का निधन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Pamela Chopra passed away: यश चोपड़ा (Yash Chopra) की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का गुरुवार सुबह, 20 अप्रैल को निधन हो गया, वह 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) एक फेमस भारतीय प्लेबैक सिंगर (Indian playback singer) थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं।

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। यश राज (Yash Chopra के ऑफिशियल पेज से जो जानकारी शेयर की गई है, उसमें कहा गया है कि पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हो चुका है।

पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यश राज की डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमांटिक्स’ में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी। ‘द रोमांटिक्स’ में सिर्फ यश चोपड़ा ही नहीं, बल्कि पामेला के बारे में भी वो बातें दिखाई दी, जिन्हें आम लोग अनजान थे।

 

पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर
Advertisement