Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ हम जीत रहे हैं…राजस्थान में भी जीत के बहुत करीब: राहुल गांधी

तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ हम जीत रहे हैं…राजस्थान में भी जीत के बहुत करीब: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आगमी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर कई दावे किए। उन्होंने दावा किया, हम तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को लेकर बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि, हमने कर्नाटक में एक महत्वपूर्ण सबक सीखा है। सबक ये था कि भाजपा ध्यान भटकाकर चुनाव जीतती है और हमें अपना पक्ष रखने की अनुमति नहीं देती है। यही पैंतरा हमने कर्नाटक में अपनाया और हम उसी तरह से चुनाव लड़े। हमने उसे अपना पक्ष रखने का समय ही नहीं दिया।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

भाजपा पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा और मीडिया विपक्ष की बातों को सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंचने देती है। ऐसे में इसके लिए भारत जोड़ो यात्रा का सहारा लिया। हालांकि, इस दौरान सरकार की तरफ से कई तरह की अड़चने डालने की कोशिश की गयी लेकिन लोगों से सीधे जाकर मिलना ज्यादा अच्छा रहता है।

जाति जनगणना से ध्यान भटकाना चाहती है भाजपा
इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जाति जनगणना से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आज आप जो देख रहे हैं, बिधूड़ी और फिर अचानक यह निशिकांत दुबे, यह सब जाति जनगणना के विचार से ध्यान भटकाने की कोशिश करने के लिए भाजपा कर रही है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर भी बात की। कहा कि भारत के किसी भी व्यवसायी से पूछिए कि अगर वे किसी विपक्षी दल का समर्थन करते हैं तो उनका क्या होता है।

तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किया जीत का दावा
राहुल गांधी ने अगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया हम शायद तेलंगाना में जीत रहे हैं। हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत रहे हैं। इसके अलावा, हम राजस्थान में भी जीत के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि हम जीतने में सक्षम होंगे।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के लिए कल होगी वोटिंग, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
Advertisement