Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में OBC, दल‍ित, आद‍िवासी क‍ितने हैं? इसका जवाब स‍िर्फ जात‍िगत जनगणना से म‍िल सकता है: राहुल गांधी

देश में OBC, दल‍ित, आद‍िवासी क‍ितने हैं? इसका जवाब स‍िर्फ जात‍िगत जनगणना से म‍िल सकता है: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan assembly elections 2023) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत अन्य नेता पहुंचे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी ने यहां पर कांग्रेस कार्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित​ किया।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, ये कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, दूर-दूर से लोग आए हैं। मैंने पहली बार देखा है, यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ बैठे हुए हैं। नफरत का बाजार नहीं है, मोहब्बत की दुकान है। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले मैंने संसद में अडानी पर भाषण दिया। उसके बाद मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। यह इसलिए किया गया क्योंकि इन्हें-‘डर लगता है’। आप किसी भी BJP कार्यकर्ता से पूछ लीजिए कि PM मोदी और अडानी का क्या रिश्ता है, वो भाग जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, इंड‍िया और भारत के बीच कोई झगड़ा नहीं है। लेक‍िन… BJP ने इंड‍िया और भारत में झगड़ा लगाने की कोश‍िश की। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, हमने महिला आरक्षण का पूरा समर्थन किया है। राजीव गांधी जी पंचायती राज में महिला आरक्षण लाए थे। लेकिन हमारे 2-3 सवाल हैं, OBC महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों नहीं? महिला आरक्षण लागू करने से पहले जनगणना और परिसीमन की जरूरत क्यों है? हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज लागू हो, OBC महिलाओं को आरक्षण का फायदा मिले। राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री 90 अफसरों के साथ देश चलाते हैं। इन 90 अफसरों में से सिर्फ 3 OBC वर्ग के हैं। स‍िर्फ 3 अफसर हैं और सरकार में उनकी कोई पावर नहीं है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा, देश में OBC, दल‍ित, आद‍िवासी क‍ितने हैं? इस सवाल का जवाब स‍िर्फ जात‍िगत जनगणना से म‍िल सकता है। प्रधानमंत्री जी, आप जात‍िगत जनगणना से क्‍यों डरते हैं? कांग्रेस की सरकार ने जात‍िगत जनगणना कराई थी, उसका आंकड़ा आप ह‍िंदुस्‍तान के सामने रख दीज‍िए। OBC का अपमान मत कीज‍िए, OBC को धोखा मत दीज‍िए।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के लिए कल होगी वोटिंग, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
Advertisement