Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Alert: यूपी समेत कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी, दिल्ली रहा सबसे सर्द

Weather Alert: यूपी समेत कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी, दिल्ली रहा सबसे सर्द

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Weather Alert: पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है और अब कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने बताया कि 18 दिसंबर तक राजस्थान के चूरू जिले में न्यूनतम तापमान-1.1 डिग्री सेल्सियस (Minimum temperature -1.1 °C) तक पहुंच गया था। तो वहीं, फतेहपुर में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और माउंट आबू में शून्य से तीन डिग्री नीचे तक पहुंच गया।

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 3 दिन शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी है, और 18 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर सामान्य तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस (Temperature -1.6 °C) से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने ऐसी संभावनाएं जताई है कि तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

वहीं, दिल्ली में शनिवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक यह सीजन के औसत से दो डिग्री कम था। बता दें, पहाड़ों से आ रही सर्दी ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। कहीं-कहीं घना कोहरा भी देखने को मिला, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक यही स्थिति रहने का आशंका व्यक्त की है। तेज हवा के साथ पहाड़ों की ठंड का असर मैदानी इलाकों में पहुंच गया है। तो वहीं, मेरठ 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। लखनऊ में पारा पांच डिग्री रहा। वहीं, बिहार के कई इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है। खबर के मुताबिक, उत्तरी पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में ठंडी हवाएं आ रही है। जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

पढ़ें :- 'प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की पीड़िताओं की सहायता करें...' राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम को लिखी चिट्ठी

 

Advertisement