Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Alert: लखनऊ में प्री-मानसून बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, इस दिन यूपी में मानसून देगा दस्तक

Weather Alert: लखनऊ में प्री-मानसून बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, इस दिन यूपी में मानसून देगा दस्तक

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: मानसून ने कोंकण से लेकर मुंबई और महाराष्ट्र के भीतरी हिस्सों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर मानसून झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में दस्तक दे देगा।  उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

मौसम विभाग के अनुमान लगाया था कि इस सप्ताह के अंत में राज्य के अनेक हिस्सों में प्री मानसून होने की संभावना है। जिसका असर आज सुबह से ही दिखना शुरू हो गया। राजधानी लखनऊ में मौसम ने जबर्दस्त करवट ली। जिसके बाद सुबह ही काले बादल आसमान में छा गए और सुबह ही रात हो गई।

राजधानी लखनऊ में हालात ऐसे हो गई लोग सुबह हो जाने के बाद भी अपने गाड़ियों की लाइट जलाने पर मजबूर थे। काली घटाओं ने राजधानी के मौसम को खुशनुमा कर दिया और पूरी राजधानी इस बारिश से तरबतर हो गयी।

इतना ही नहीं  बंगाल की उत्तरी खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र 11 जून के आसपास बनने की संभावना है। वहीं, 12 जून तक तो पूर्वांचल से लेकर मध्य यूपी तक के जिले मानसूनी बारिश से सराबोर हो जाएंगे।

पूर्वी उत्तरप्रदेश से बिहार तथा गंगिया पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र दक्षिण गुजरात और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी अरब सागर के ऊपर समुद्र तल से लगभग 6 किमी ऊपर है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार
Advertisement