Weather Forecast Today LIVE Updates: बारिश के नहीं होने से दिल्ली में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कुछ दिनों पहले बारिश का आगमन हुआ था लेकिन वहीं एक दो दिन बंद होने के बाद से काफी उमस होने लगा हैं। जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं।
पढ़ें :- Lucknow News : बाल आयोग की टीम ने अवैध मदरसे से 21 बच्चों को कराया मुक्त, दी जाती थी कट्टरपंथी तालीम
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। गोवा से लेकर दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी है।
झारखंड में एक बार फिर मॉनसून के सक्रिया होने की संभावना जतायी जा रही है। वहीं बिहार के कुछ हिस्सों में बाढ़ के कारण लोगों की हालत काफी खराब बताई जा रही है। मुंबई वासियों को भारी बारिश से कोई राहत नहीं मिलती नजर आ रही है।
वहीं शविवार को सुबह से ही राजधानी लखनऊ में मौसम काफी सुहावना लग रहा है। बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।