Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Wedding Viral Video: जब दूल्हे को नहीं मिला हो घोडा, तो बारातियों ने अजीबों-गरीब कारनामा

Wedding Viral Video: जब दूल्हे को नहीं मिला हो घोडा, तो बारातियों ने अजीबों-गरीब कारनामा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Wedding Viral Video:  वाराणसी से दूल्हे की बारात का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हे को बारात ले जाने के लिए जब घोड़ी नहीं मिली तो बारातियों ने अजीबों-गरीब कारनामा कर दिखाया। वीडियो देखने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

पढ़ें :- बलिया में आठ केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा, 80 सीटों के लिए 3,207 अभ्यर्थियों में मुकाबला

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब बाराती होटल पहुंचते हैं और बारात ले जाने की तैयारी करते हैं तो उन्हें पता चलता है कि दूल्हे को ले जाने के लिए घोड़ी ही नहीं मिली। इस दुविधा में फंसे घरवाले अब सोचते हैं कि क्या किया जाए। बारातियों को जब यह बात खटकती है तो सभी लोग घोड़ी तलाशने लग जाते हैं।


इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स के दिमाग में कमाल का आईडिया आता है। बारात में घोड़ी लाने के लिए दूल्हे के घरवाले गूगल पर घोड़ी की कई तस्वीरें ढूंढ कर उसे प्रिंटर की मदद से निकाल लेते हैं। इसके बाद बाराती दूल्हे की गाड़ी के आगे पीछे और साइड में घोड़ी की तस्वीरों को टेप की मदद से चिपका देते हैं। दूल्हे की बारात ले जाने वाली गाड़ी ही उसकी घोड़ी बन जाती है। घोड़ी की इस तस्वीर के साथ ही दूल्हे की बारात निकाली जाती है।

Advertisement