West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने दक्षिा 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से होगा। इन 15 मतदान केंद्रों में 143-डायमंड हार्बर एसी के चार और 142-मगराहाट पश्चिम एसी के 11 मतदान केंद्र शामिल हैं, जहां पर फिर से शनिवार को वोटिंग होगी। कहा जा रहा है कि, चुनाव आयोग ने ये फैसला शिकायतों के बाद लिया है।
पढ़ें :- जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार, 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ाए गए दाम: मल्लिकार्जुन खरगे
बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान हुए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। दोनों चरणों में राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया, जो कि देश में किसी राज्य में मतदान का नया रिकॉर्ड है।
वहीं, चार मई को नतीजों से पहले बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद कर दिया गया है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि मतगणना केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि स्ट्रॉन्ग रूम की चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी की जा रही है।