Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. West Bengal : ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में बनाए 7 नए जिले , मंत्रालयों में फेरबदल का किया ऐलान

West Bengal : ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में बनाए 7 नए जिले , मंत्रालयों में फेरबदल का किया ऐलान

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने राज्य में 7 नए जिले बनाने की घोषणा की है। सीएम ममता ने जानकारी देते बताया कि पहले बंगाल में 23 जिले थे। अब इसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। 7 नए जिलों में सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर और बशीरहाट शामिल हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा 'शोनार बांग्ला' का संकल्प करेगी पूरा, ये 'मोदी की गारंटी' है: सीएम योगी

ममता बनर्जी ने कहा कि बुधवार को जरूरी मंत्रालय में कर दिया जाएगा फेरबदल

इसके अलावा ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कैबिनेट फेरबदल को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मीडिया में यह बताया जा रहा है कि हम पूरे मंत्रालय को भंग करने जा रहे हैं जो कि बिल्कुल गलत है। हां, फेरबदल होगा लेकिन कुछ मंत्रालयों में। हमने मंत्री सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे को खो दिया है। पार्थ जेल में है। इसलिए उनका सारा काम करना है। मेरे लिए अकेले संभालना संभव नहीं है। इसलिए इस बुधवार को जरूरी मंत्रालय में फेरबदल कर दिया जाएगा।

Advertisement