West Bengal Voting Live : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज सुबह से पहले चरण के लिए मतदान जारी है। जिसमें 16 जिलों की कुल 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए 44 हजार से अधिक मतदान केन्द्र स्थापित किए गये हैं और कुल 1 हजार 478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। वहीं, कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम की गड़बड़ी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ।
पढ़ें :- यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य, राहुल गांधी को हिंदू समाज से मांगनी चाहिए माफ़ी: अमित मालवीय
जानकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज गर्ल्स स्कूल बूथ पर EVM में खराबी के कारण मतदान में देरी हुई; मतदाताओं ने लंबे इंतज़ार और दूसरी मशीन उपलब्ध न होने पर नाराज़गी ज़ाहिर की। मालदा के मालंचपल्ली BT हॉस्टल मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने बताया कि सुबह से ही वोटिंग मशीन खराब है। मालदा के बालुचारा हाई स्कूल मतदान केंद्र पर कथित EVM खराबी को लेकर तनाव।
मुर्शिदाबाद ज़िले के नौदा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा देसी बम फेंके जाने से कई लोग घायल हो गए। वहीं, झारग्राम के जीतूसोल प्राइमरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र के पास के इलाके में एक हाथी घुस आया। आईएएनएस से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने कहा, “नवादा में, वार्ड 10 और 9 में एजेंटों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। इसीलिए मैं नवादा जा रहा हूं…”