Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP के केंद्रीय चुनाव समिति में फडणवीस की एंट्री और संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी का बाहर होने का क्या है सियासी मायने? जानिए

BJP के केंद्रीय चुनाव समिति में फडणवीस की एंट्री और संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी का बाहर होने का क्या है सियासी मायने? जानिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी  (Bharatiya Janata Party) ने अपने संसदीय बोर्ड (Bjp parliamentary board) और केंद्रीय चुनाव समिति (Central election committee) का पुनगर्ठन किया है। केंद्रीय संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बोर्ड से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह को हटा दिया गया है। दोनो नेताओं को संसदीय बोर्ड से हटाने के पीछे भाजपा की क्या रणनीति है ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

पढ़ें :- प्रियंका गांंधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

हालांकि, बीते कुछ दिनों से नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)जरूरी पार्टी लीग से हटकर बयान देते नजर आते थे। इसके साथ ही 15 सदस्यों वाली केंद्रीय चुनाव समिति में भी दोनों नेताओं को नहीं जगह मिली है। हालांकि, इसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किया है।

इस फैसले को महाराष्ट्र और केंद्र में बड़े सियासी बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। एक तरफ चर्चित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को संसदीय बोर्ड से बाहर किए जाने को उनके डिमोशन के तौर पर देखा जा रहा है तो वहीं देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की एंट्री उनका कद बढ़ने की ओर इशारा करती है।

देवेंद्र फडणवीस के कद बढ़ने के पीछे क्या है रणनीति?
बता दें कि, केंद्रीय चुनाव समिति में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)  को जगह मिलने के बाद उनका कद बढ़ गया है। महाराष्ट्र ही नहीं उसके बाहर भी उनका कद बढ़ा है। फडणवीस को आज ही महाराष्ट्र विधानपरिषद का नेता भी घोषित किया गया है। लेकिन नितिन गडकरी के साथ ऐसा नहीं है और वह अब सिर्फ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ही हैं। भाजपा में उनके पास कोई पद नहीं है और न ही वह किसी राज्य के प्रभारी हैं। साफ है कि नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का सियासी रसूख पहले जैैसा नहीं रहा है।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन
Advertisement