Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : होने वाले पति की सैलरी कितनी ​होनी चाहिए ? लड़की का जवाब सुन खुशी से झूमे लड़के

Viral Video : होने वाले पति की सैलरी कितनी ​होनी चाहिए ? लड़की का जवाब सुन खुशी से झूमे लड़के

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आजकल सोशल मीडिया पर कई ऐसे विडियो वायरल होते जिसमे लड़कियों से उनके होने  वाले पति  से अपेक्षायों के बारे में पूछा जाता है। आधुनिक समाज की इस परंपरा को इंस्टाग्राम लड़कियां कैसे चुनौती देती हैं ये इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो से पता चलता है। हाल ही में एक लड़की से एक यूट्यूबर ने पूछा कि, ‘आपके होने वाले पति की सैलरी कितनी ​होनी चाहिए ?’ इस सवाल के जवाब में लड़की ने जो जवाब दिया उसे सुनने के बाद सोशल मीडिया के मर्द समज में खुशी की लहर दौड़ गई। इसे लेकर पुरुष यूजर्स की मजेदार प्रति​क्रियाएं भी सामने आईं।

पढ़ें :- Viral Video : क्लास में अकेले लंच करते बच्चे का Video हुआ वायरल , यूजर्स दे रहे फनी रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि, शख्स लड़की से पूछता है कि ‘आपके होने वाले पति की सैलरी कितनी ​होनी चाहिए ?’ फिर लड़की जवाब देती है कि, ‘मेरे पापा की दारू की दुकान है तो लड़के के पास सैलरी नहीं भी तो चलेगा।’ ये जवाब सुनने के बाद लड़का चौंक जाता है और 7 करोड़ वाले मीम को याद करने लगता है। बता दें की इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

 यूजर्स ने लिए मजे

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 276,895 लोगों ने लाइक किया है। ये देखने के बाद लड़के खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक लड़के ने लिखा कि, ‘आवेदन कहां पर करना है?’ दूसरे यूजर ने कहा कि, ‘परफेक्ट वाइफ मैटेरियल।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘ड्रीम गर्ल हैं ये तो।’ चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘मेरे दोस्त दहेज दे के भी शादी करने को तैयार है।’ पांचवें यूजर ने कहा कि, ‘सारे लड़कों में खुशी का माहौल है।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, ‘नसीब वाला होगा जो भी होगा।’

 

पढ़ें :- Viral News: ऐसे दोस्तों से सावधान रहें-सतर्क रहें, करतूत जानकार आप भी हो जाएँगे दंग

 

Advertisement