Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. What to do if you get cut on threading: थ्रेडिंग कराते समय अगर कट लग जाए तो क्या करें

What to do if you get cut on threading: थ्रेडिंग कराते समय अगर कट लग जाए तो क्या करें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

What to do if you get cut on threading:  चेहरे को खूबसूरत बनाने में आईब्रो का बहुत अहम रोल है।जिसकी वजह से महिलाएं अपनी आइब्रो को समय समय पर सेट कराती रहती है। कई बार आईब्रो बनवाते समय कट लग जाता है, जिसकी वजह से जलन और छर छराहट जैसी होने लगती है।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

कई बार तो सूजन भी आ जाती है। अगर थ्रेडिंग कराते समय कट लग जाए तो आप कटे पर एलोवेरा जेल लगा लें। एलोवेरा जेल से जलन कम हो होगी और स्किन को ठंडक और आराम मिलेगा। साथ ही कट की वजह से लाल स्किन ठीक होगी और सूजन कम होती है।

आइब्रो बनवाते समय कट लगने पर कट वाली जगह पर खीरे का एक स्लाइस लगा सकती है। ऐसा करने से दर्द में भी आराम मिलेगा। थ्रेडिंग के दौरान बालों को जड़ से निकाला जाता है जिसकी वजह से यह स्किन पोर्स को खोल देता है।

इसलिए बर्फ को रगड़ लें। ऐसा करने से पोर भी बंद हो जाएंगे और सूजन और लालपन भी कम होगा। अगर थ्रेडिंग के दौरान कट नहीं भी लगा है तो भी बर्फ की सिकाई जरुर करें।टी बैग का इस्तेमल करने के बाद बचाकर रख लें। उन्हें फ्रिज में रखें। तुरंत राहत के लिए सूजी हुई, लाल त्वचा पर टी बैग रखें। चाय में मौजूद टैनिक एसिड और थियोब्रोमाइन दर्द से राहत देते हैं।

पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
Advertisement