कई लोग डेली बालों को धोकर नहाना पसंद करते हैं। वहीं कई लोगो का मानना होता है डेली बाल धोने से बाल खराब हो जाते है। बालों की केयर करना आसान नहीं होता है। बालों की अच्छी तरह से देखभाल न करने पर बालों की कई समस्याएं होने लगती है। बाल झड़ने लगते हैं और कमजोर भी हो जाते हैं।
पढ़ें :- नीता अंबानी की राम नाम वाली साड़ी ने जीता दिल, दो साल में हुई तैयार, ये आर्ट के साथ स्पिरिचुअल स्टेटमेंट बनी
कई लोग बालों को धोने में लापरवाही कर देते हैं जिसकी वजह से गंदगी बालों में चिपकी रह जाती है। आज हम आपको बालों के अनुसार धोने का तरीका बताने जा रहे है। अगर आपके बाल न ज्यादा ड्राई और न ज्यादा ऑयली हैं तो आप हफ्ते में 2-3 बार बालों को धो सकते हैं।
इससे आपके बालों को कोई नुकसान नहीं होगा। अगर आपके बाल बहुत जल्दी ऑयली हो जाते हैं तो आपको हफ्ते में ज्यादा बार बालों को धोना पड़ेगा। ऑयली हेयर वाले लोगों को हफ्ते में 2-3 बार सिर धोना चाहिए। कुछ लोगों के बाल बहुत ड्राई होते हैं। ऐसे लोगों को बालों को ज्यादा धोने से बचना चाहिए क्योंकि अगर आप बालों को ज्यादा धोएंगे तो इससे नमी चली जाएगी।
ऐसे लोगों को हफ्ते में 1-2 बार ही धोना चाहिए। कर्ली बालों को धोने में बहुत परेशानी होती है क्योंकि वो उलझ जाते हैं। ऐसे बालों वाले लोगों को हफ्ते में 2-3 बार ही सिर धोना चाहिए. मगर इस बात का ध्यान रहे कि ज्यादा बार कर्ली हेयर को धोने से उनकी नमी खो सकती है।
अगर आप एक्सरसाइज या योगा करते हैं तो इससे बालों में पसीना इकट्ठा हो जाता है। पसीने की वजह से डैंड्रफ, इंफेक्शन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोगों को अपने बालों को ज्यादा धोना चाहिए। ऐसे लोग हर दूसरे दिन अपने बाल धो सकते हैं। बहुत से लोगों को धूल-मिट्टी वाली जगह पर जाना पड़ता है। ऐसे लोगों के बाल तो रोजाना बहुत गंदे हो जाते हैं। ऐसे में रोज बाल धोना तो ठीक नहीं है। आप इसके लिए हर दूसरे दिन बाल धो सकते हैं।
पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर