कई महिलाओं की शिकायत रही है कुकर में पकने के लिए रखी दाल उबल कर गैस पर और बाहर गिर जाती है। जिसकी वजह से किचन गंदा हो जाता है। दाल का का उबला हुआ पानी गैस के चूल्हे को खराब कर सकता है। ऐसे में शेफ रणवीर बरार ने इस्टाग्राम पर किचन टिप्स शेयर की है। जिसे फॉलो करके कुकर से बाहर दाल का पानी नही बहेगा।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
शेफ रणवीर बरार के अनुसार कई बार प्रेशर कुकर में चावल या दाल पकाने पर उसका पानी कुकर से बाहर निकलने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप दाल और चावल के पानी में थोड़ा घी डाल दें। साथ ही सीटी के चारो तरफ भी घी लगा दें।इस टिप को फॉलो करने से दाल या चावल का पानी कुकर से बाहर नहीं बहेगा।
ध्यान रखें कि कुकर में चावल और दाल पकाते समय कभी भी कुकर में ज्यादा अधिक पानी डालने से बचें। ऐसा करने से कुकर से दाल का पानी बाहर नहीं बहेगा।
कुकर में दाल पकाते समय गैस की फ्लेम धीमी रखें। तेज आंच पर पकाने से दाल कुकर से नहीं बहेगा। खाने को हमेशा धीमी आंच पर ही पकाना चाहिए। कुकर में दाल पकाने से पहले एक बात का और ध्यान रखें कि कुकर से पानी बाहर निकलने पर उसकी सीटी की जांच करना जरुरी हो जाता है। ऐसे में सबसे पहले यह चेक करें कि कहीं कुकर की सीटी में खाना तो नहीं फंसा हुआ है। ऐसा हो तो सीटी को अच्छी तरह से साफ कर लें।