Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सत्ता जब पत्रकारों पर प्रहार करने लगे तो समझ लो वो सच से डर गयी है : अखिलेश यादव

सत्ता जब पत्रकारों पर प्रहार करने लगे तो समझ लो वो सच से डर गयी है : अखिलेश यादव

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा बजट सत्र को कवर करने पहुंचे फोटो जर्नलिस्ट से बीते सोमवार को विधानसभा के मार्शल पत्रकारों को धक्का देते और और उनके साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। इसका वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होेंने ट्वीट कर लिखा कि मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार सत्ताधारियों की हताशा का प्रतीक है। जब सत्ता पत्रकारों पर प्रहार करने लगे तो समझ लो वो सच से डर गयी है।

पढ़ें :- वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के लिए गोमती में दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाये : मंडलायुक्त डॉ.रोशन जैकब

विधानसभा बजट सत्र (Assembly Budget Session) की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायकों ने कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे को लेकर विधान भवन परिसर में जोरादार धरना-प्रदर्शन किया। इसको कवर कर रहे विधानसभा में पत्रकारों के साथ धक्कामुक्की और मारपीट की गई। विधानसभा के मार्शल पत्रकारों को धक्का देते और और उनके साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। इसकी वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये पहली बार हुआ जब विधानसभा में पत्रकारों के साथ मार्शल के द्वारा मारपीट की गई है।

पढ़ें :- एक दल है जो अपनों पर हमला कर रहा है और दूसरा दल अपनों को निकाल रहा है...BJP-BSP पर अखिलेश यादव का निशाना
पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

फोटो जर्नलिस्ट को पीटा

विधानसभा बजट सत्र (Assembly Budget Session)को कवर करने पहुंचे फोटो जर्नलिस्ट विशाल श्रीवास्तव का एक वीडियो सामने आया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सपा विधायकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान विधानसभा के मार्शल आए और उन्होंने मीडिया को हटाना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ मार्शल पत्रकारों के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने कहा कि अभी तक के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब पत्रकारों के साथ मारपीट की गई है।

Advertisement