Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जब हमसे आंख नहीं मिला पा रहे हैं तो जनता के बीच कैसे जाएंगे, शिंदे गुट के विधायकों पर आदित्य ठाकरे ने साधा निशाना

जब हमसे आंख नहीं मिला पा रहे हैं तो जनता के बीच कैसे जाएंगे, शिंदे गुट के विधायकों पर आदित्य ठाकरे ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में खींचतान जारी है। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी शिवसेना की तरफ से उन पर हमले किए जा रहे हैं। इसके बाद ही आज ​महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव भी हो गया। इसके बाद भी सियासी संग्राम नहीं थमता जा रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने शिंदे गुट के विधायकों पर निशाना साधा।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

उन्होंने कहा कि ये बागी विधायक हमसे तो आंख मिला नहीं पा रहे हैं, यह भला अपने विधानसभा क्षेत्र में क्या मुंह लेकर जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों को दी गई बहुत ज्यादा सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज विधानसभा में पहुंचे बागी विधायक जब हमसे ही आख नहीं मिला पा रहे हैं तो वो जनता के बीच कैसे जाएंगे?

उन्होंने कहा कि आखिर कब तक आप लोग एक होटल से दूसरे होटल तक भागते रहेंगे? आखिर कभी तो इन विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में जाना होगा। तब यह लोग वहां पर क्या मुंह लेकर जाएंगे? किस तरह से क्षेत्र में लोगों का सामना करेंगे?

इसके साथ ही बागी विधायकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि इतनी सुरक्षा तो आतंकी कसाब के लिए भी नहीं लगाई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आपको किस बात का डर है? इस बात कि आपके कुछ विधायक भाग जाएंगे? किसलिए इतना ज्यादा डर?

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक
Advertisement