Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. ‘अखिलेश यादव अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे?’

‘अखिलेश यादव अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे?’

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के ‘दिवाली-क्रिसमस’ वाले बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल ने कहा कि दीये बनाने वाला कुम्हार समाज, जिस पर हमें गर्व है। ये समाज अपने दीयों से पूरी दुनिया को रोशन करना चाहता है। लेकिन उन्हें (Akhilesh Yadav) चिंता है कि कहीं पीडीए का समाज भी रोशन न हो जाए, समाज के लोगों की कमाई न हो जाए।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : सीएम योगी का FIR के बाद पहला बयान, बोले- जन आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रामभक्तों की न लें अग्निपरीक्षा

विहिप नेता ने कहा कि जब ईसाई धर्म नहीं था, तब भी दिवाली मनाई जाती थी। आज दिवाली पर वह क्रिसमस पर प्रवचन दे रहे हैं। क्रिसमस दो महीने बाद आएगा। उन्हें ये भी नहीं पता कि कौन सा त्योहार आने वाला है और कौन सा आ चुका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे?

अखिलेश यादव ने दिया था ये बयान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल (Akhilesh Yadav) बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए। साथ ही कहा कि सपा सरकार बनने पर हर साल कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदे जाएंगे।

पढ़ें :- सीएम योगी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, पीएम मोदी ,अमित शाह व राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने दी बधाई
Advertisement