TMC’s 3 Bank Accounts Freez : ईडी (ED) ने टीएमसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके 3 बैंक अकाउंट्स में जमा 440.42 करोड़ रुपए फ्रीज कर दिये हैं। जिसको लेकर सियासत गरमायी हुई है। इस एक्शन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा में टीएमसी संसदीय दल के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने सवाल किया कि ईडी मंदिर का फंड कब फ्रीज करेगी।
पढ़ें :- Zero-Tolerance Policy : योगी सरकार ने पांच तहसीलदार को किया निलंबित, 13 को थमाया नोटिस
दरअसल, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन का इशारा मंदिर यानी अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर है। जिसमें चढ़ावे की चोरी को लेकर सियासत गरमायी हुई है। वहीं, टीएमसी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “ED ने HDFC में TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज़ कर दिए हैं। ED मंदिर का फ़ंड कब फ्रीज़ करेगी?”
ED freezes TMC's 3 bank accounts with HDFC.
When will ED freeze temple funds.— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) July 10, 2026
पढ़ें :- Bihar News : गांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव, तीन लोग लापता
क्यों ईडी ने फ्रीज किया टीएमसी का बैंक अकाउंट?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 17(1-A) के तहत टीएमसी के बैंक अकाउंट फ्रीज किए हैं। देश के राजनीतिक इतिहास में यह पहला बार है, जब किसी केंद्रीय जांच एजेंसी ने किसी राजनीतिक पार्टी का बैंक अकाउंट फ्रीज किया हो। यह एक्शन कोलकाता में केयरवेल ग्रुप ऑफ कंपनीज और विमानन सेवा देने वाली फर्म केयरवेल एविएशन से जुड़े 5 ठिकानों पर रेड के बाद हुआ है।
ईडी के अनुसार, यह मामला विधाननगर साइबर पुलिस द्वारा दर्ज उस एफआईआर पर आधारित है, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं और टीएमसी खातों के जरिये संदिग्ध लेन-देन का आरोप लगाये गये थे।