Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. White soya chaap Recipe: घर में ऐसे बनाएं होटल रेस्टोरेंट जैसा व्हाइट सोया चाप, ये है इसे बनाने का आसान तरीका

White soya chaap Recipe: घर में ऐसे बनाएं होटल रेस्टोरेंट जैसा व्हाइट सोया चाप, ये है इसे बनाने का आसान तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

White soya chaap Recipe: कई लोगो को व्हाइट सोया चाप बेहद पसंद होता है। आज हम आपको व्हाइट सोया चाप घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे बहुत ही आसानी से तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते है घर में व्हाइट सोया चाप बनाने का तरीका।

पढ़ें :- सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत, पूर्व मंत्री की याचिका हाईकोर्ट ट्रांसफर

व्हाइट सोया चाप बनाने के लिए सामग्री:

– 6-8 व्हाइट सोया चाप स्टिक्स
– 1 कप दही (पानी निकला हुआ)
– 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
– 1 टेबल स्पून तंदूरी मसाला
– 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
– 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
– 1 टेबल स्पून गरम मसाला
– 1 टेबल स्पून नींबू का रस
– 1 टेबल स्पून कसूरी मेथी
– 1/2 कप कटी हुई हरी धनिया
– 1 टेबल स्पून तेल
– नमक स्वाद अनुसार
– 1/2 टेबल स्पून चाट मसाला (सर्व करने के लिए)

व्हाइट सोया चाप बनाने का तरीका

1. सोया चाप तैयार करें: सबसे पहले व्हाइट सोया चाप स्टिक्स को उबाल लें। एक बर्तन में पानी डालकर उसमें सोया चाप डालें और 10-12 मिनट तक उबालें। फिर चाप को निकालकर ठंडा होने दें। अब चाप के टुकड़े काट लें।

पढ़ें :- Virat Kohli's Birthday : किंग कोहली के ये 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुकिन

2. मैरिनेशन तैयार करें: एक बर्तन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, तंदूरी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नींबू का रस, कसूरी मेथी, हरी धनिया, तेल और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

3. सोया चाप को मैरिनेट करें: उबले हुए सोया चाप के टुकड़ों को इस मिश्रण में डालकर अच्छे से लपेट लें। फिर इसे फ्रिज में कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे के लिए रखकर मैरिनेट होने दें।

4. सोया चाप पकाएं: ओवन या तंदूर को 180°C (350°F) पर प्रीहीट करें। मैरिनेटेड सोया चाप को ओवन या तंदूर में रखें और 15-20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में सोया चाप को घुमा कर तेल लगाते जाएं, ताकि यह हर ओर से अच्छे से पक जाए।

5. सर्व करें: तंदूरी सोया चाप को ओवन से निकालकर, ऊपर से चाट मसाला छिड़कें। हरी चटनी और सलाद के साथ गरम-गरम सर्व करें।व्हाइट सोया चाप तैयार है!

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें
Advertisement