खासकर महिलाओं के शरीर में अधिकतर आयरन और कैल्शियम की कमी पायी जाती है। आयरन कैल्शियम की कमी होने पर डॉक्टर्स सप्लीमेंट्स यानि दवाओं का सेवन करने की सलाह देते हैं। कभी भी आय़रन और कैल्शियम की दवाओं को एक साथ नहीं खाना चाहिए। आइये जानते हैं क्यों-
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अक्सर महिलाओं को खून की कमी व शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर आयरन और कैल्शियम की दवा देते है। फिर भी कई महिलाओं का हीमोग्लोबिन नहीं बढ़ता है। क्योंकि दोनो दवाइयां एक साथ खाती हैं।
आयरन और कैल्शियम की दवाओं को एक साथ लेने से हो सकती हैं ये दिक्कतें
इन दवाइयों को एक साथ खानेसे इनका असर कम हो सकता है। इसके अलावा दोनो दवाईयों को साथ खाने से कब्ज,दस्त,गैस और पेट खराब होना जैसी दिक्कते होने लगती है। इतना ही नहीं कुछ महिलाओ को जी मितलाना उल्टी और पेट दर्द भी हो सकता है।
आयरन और कैल्शियम की दवाओं के बीच गैप बहुत जरुरी
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
डॉक्टर्स का कहना है कि अगर आप आयरन सप्लीमेंट्स ले रहें हैं तो इसके करीब 3-4 घंटे बाद या पहले ही कैल्शियम लेना चाहिए। दोनों के बीच अधिक गैप होना बहुत जरुरी है। साथ ही आयरन और कैल्शियम की दवाओं को कुछ खाने के बाद ही लेना चाहिए।