नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच होने वाली आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। दोनों टीमों के बीच 13 दिसंबर 2026 को खेले जाने वाले पहले वनडे के वेन्यू को दिल्ली से बदलकर विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की ओर से किए गए अनुरोध के बाद यह निर्णय लिया गया है।
पढ़ें :- IND vs SL : एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की पाकिस्तान से होगी भिड़ंत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा
बीसीसीआई ने बताया कारण
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बयान में बताया कि स्टेडियम में प्रस्तावित रेनोवेशन (नवीनीकरण) के काम और संभावित खराब मौसम या व्यवधान की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। अब यह रोमांचक मुकाबला निर्धारित तारीख यानी 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका मैच का ये है शेड्यूल