1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत-अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को होने वाले पहले टी20 मुकाबले से छटे संकट के बादल, DDCA बोला- अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगा मैच

भारत-अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को होने वाले पहले टी20 मुकाबले से छटे संकट के बादल, DDCA बोला- अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगा मैच

भारत और अफगानिस्तान (India and Afghanistan) के बीच 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, इस मैच पर संकट के बादल छा गए थे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA ) से अपील की है कि वह इस मुकाबले को रिशेड्यूल करें।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान (India and Afghanistan) के बीच 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, इस मैच पर संकट के बादल छा गए थे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA ) से अपील की है कि वह इस मुकाबले को रिशेड्यूल करें। अब इस पर डीडीसीए (DDCA )  की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। डीडीसीए (DDCA )  ने स्पष्ट किया है कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। मालूम हो कि भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली में ही होने हैं।

पढ़ें :- BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास की जन्मतिथि पर विवाद, कोर्ट ने जांच के दिए आदेश

दिल्ली में होने हैं मुकाबले
भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में खेले जाएंगे। पहला टी20 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा। यानी भारत और अफगानिस्तान के बीच पूरी टी20 सीरीज पांच दिनों के भीतर पूरी होनी है। पहले टी20 में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है, लेकिन इससे पहले ही इस मुकाबले पर संकट के बाद छा गए हैं।

डीडीसीए से क्यों की अपील?

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) का आयोजन होना है। इसके लिए राजधानी में कई वीवीआईपी मेहमान आएंगे। यही कारण है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डीडीसीए (DDCA )  ने पहला टी20 रिशेड्यूल करने का आग्रह किया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को ही अरुण जेटली स्टेडियम में पहला टी20 होना है। डीडीसीए (DDCA )  ने हालांकि, कहा है कि ये उनका इवेंट नहीं है और अगर तारीफ में कोई बदलाव किया जाता है तो वह इस बारे में सूचित करेंगे।

डीडीसीए को किया आश्वस्त

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police)  की अपील पर डीडीसीए (DDCA )  ने जवाब दिया है। डीडीसीए (DDCA )  ने ट्रैफिक पुलिस को आश्वस्त किया है कि मैच में दिक्कत नहीं आएगी। डीडीसीए ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, भारत-अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium)  में होने वाला पहला टी20 मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police)  के साथ बैठक के बाद डीडीसीए को सभी जरूरी मदद और इंतजामों का भरोसा दिलाया गया है। मैच स्थगित नहीं होगा।

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए कड़ी सुरक्षा

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit)  के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ब्रिक्स-2026 के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने कुछ हवाई गतिविधियों पर रोक लगाई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 10 सितंबर, 2026 से प्रभावी होकर 14 सितंबर, 2026 तक लागू रहेगा। ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit)  में 11 सदस्य देशों और साझेदार देशों के नेता व वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा, यातायात, होटल, एयरपोर्ट और विदेशी नेताओं की आवाजाही को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सम्मेलन की सुरक्षा के लिए करीब 30 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। एयरपोर्ट, विदेशी नेताओं के ठहरने वाले 11 होटलों और भारत मंडपम के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इस सीरीज के लिए दोनों टीमें:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अमतुल्लाह ओमरजाई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

रिजर्व: इजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...