Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WI vs NZ: वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, मैट फिशर को पहली बार मौका, जैकब डफी की वापसी

WI vs NZ: वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, मैट फिशर को पहली बार मौका, जैकब डफी की वापसी

By Sushil Sah 
Updated Date

Auckland/Guyana: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आनेवाले पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल (One Day International) सीरीज के लिए अपनी 16-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। आगामी 11 जुलाई से शुरू होनेवाले इस दौरे के लिए कीवी टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर  संभालेंगे। इस टीम चयन में सबसे बड़ा आकर्षण Northern Districts के तेज गेंदबाज Matt Fisher का शामिल होना है, जिन्हें पहली बार वनडे टीम में खेलने का मौका मिला है।

पढ़ें :- Asian Games 2026: जापान के नागोया में दहाड़ेगा भारत, 73 सदस्यीय एथलेटिक्स दल का ऐलान, नीरज चोपड़ा करेंगे कप्तानी

मैट फिशर का पहला चयन और जैकब डफी की वापसी

मैट फिशर जो कि एक 26 वर्षीय तेज गेंदबाज है, उन्हें घरेलू लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन यानी 25 मैचों में 43 विकेट का इनाम मिला है। इससे पहले भी वह टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। जैकब डफी भी एक तेज गेंदबाज है और उनकी भी वापसी इस टीम में वापसी हुई है। आपको बता दें कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं हो पाए थे।

सीनियर खिलाड़ियों को आराम, लैथम की वापसी

कार्यभार प्रबंधन के तहत चयनकर्ताओं ने कई प्रमुख तेज गेंदबाजों को इस दौरे से आराम दिया है जिसमें काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओ’रूर्के भी शामिल है। वहीं ब्लेयर टिकनर टखने की सर्जरी के कारण चयन के लिए मौजूद नहीं थे। डेवोन कॉनवे पारिवारिक कारणों के चलते और रचिन रवींद्र भी इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। इस बार विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लैथम की टीम में वापसी हुई है, जो अनुभवी बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करेंगे।

पढ़ें :- ‘बंटवारा 1947’ के लिए सनी देओल को मिले करोड़ रूपये ? प्रीति जिंटा की फीस भी जानकर चौंक जाएंगे

सीरीज का शेड्यूल

इस महिने में 11 जुलाई से न्यूजीलैंड के इस वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत गुयाना में होगी, जहां सभी पांचों वनडे मैच खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज दौरे के लिए न्यूजीलैंड की 16-सदस्यीय वनडे टीम में मिचेल सेंटनर (Captain), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्राफ्ट, मिच हे (wicket keeper), निक केली, टॉम लैथम (wicket keeper), जायडेन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग शामिल होंगे।

Advertisement