Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में सपा सांसद के घर चलेगा बाबा का बुलडोजर? जियाउर्रहमान बर्क के घर की नाप-जोख शुरू

संभल में सपा सांसद के घर चलेगा बाबा का बुलडोजर? जियाउर्रहमान बर्क के घर की नाप-जोख शुरू

By santosh singh 
Updated Date

संभल : यूपी की संभल लोकसभा सीट (Sambhal Lok Sabha Seat) से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क (SP MP Ziaur Rahman Barq) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क (SP MP Ziaur Rahman Barq) के घर की सोमवार को नपाई शुरू हो गई है। सपा सांसद के घर अफसरों की टीम जांच कर रही है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क (SP MP Ziaur Rahman Barq) के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल सकता है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल

अवैध मकान को लेकर क्‍या है विवाद?

दरअसल, जियाउर्रहमान बर्क (Ziaur Rahman Barq) को पिछले साल ही निर्माणाधीन मकान को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि सपा सांसद संभल के दीप सराय एरिया में मकान बनवा रहे हैं, उसमें अवैध निर्माण किया गया। वहीं, सपा सांसद का कहना है कि वहां उनका पुश्‍तैनी मकान था, जिसे तुड़वाकर वह निर्माण करवा रहे हैं। पांच दिसंबर को सपा सांसद को नोटिस जारी कर मकान का नक्‍शा मांगा गया था।

जानें क्‍या कहना है एसडीएम का ?

वहीं, संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा (SDM Vandana Mishra) का कहना है कि सपा सांसद की ओर से नगर निगम से बिना नक्‍शा पास कराए निर्माण कराया जा रहा है। सपा सांसद की ओर से न ही कोई सबूत पेश किए जा रहे न ही कोई ऐसा तथ्‍य पेश किया गया जिससे साबित हो सके कि यह कोई नया निर्माण नहीं है। इसके अलावा ऐसा कोई सबूत नहीं पेश किए गए जिससे साबित हो सके कि मकान किसी और का है। एसडीएम वंदना मिश्रा ने एक संयुक्‍त टीम का गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच कर ही है।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा

संभल हिंसा में भी हो सकते हैं गिरफ्तार

बता दें कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क (SP MP Ziaur Rahman Barq)  पर संभल में हिंसा फैलाने का भी आरोप है। पिछले दिनों जामा मस्जिद के सदर जफर अली की गिरफ्तारी के बाद सपा सांसद पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (Sambhal SP Krishna Kumar Bishnoi) का कहना है कि सपा सांसद को पूछताछ के लिए जल्द ही 41(A) का नोटिस जारी किया जाएगा। संभल हिंसा मामले में सांसद बर्क भी नामजद अभियुक्त हैं। इसलिए उनसे पूछताछ जरूरी है।

Advertisement