बजाज ऑटो ने रफतार प्रेमियों के लिए नई पल्सर N250SS को लॉन्च कर दिया है। ये बाइक मौजूदा पल्सर N250 पर आधारित है, जिसमें मैकेनिकल और टेक्नोलॉजिकल अपग्रेड किए गए हैं। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब पल्सर ब्रांड Indian two-wheeler market में 25 साल पूरे कर रहा है।
Bajaj Pulsar N250SS : बजाज ऑटो ने रफतार प्रेमियों के लिए नई पल्सर N250SS को लॉन्च कर दिया है। ये बाइक मौजूदा पल्सर N250 पर आधारित है, जिसमें मैकेनिकल और टेक्नोलॉजिकल अपग्रेड किए गए हैं। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब पल्सर ब्रांड Indian two-wheeler market में 25 साल पूरे कर रहा है।
वहीं कीमत की बात करें तो बजाज ऑटो की इस बाइक की कीमत 1 लाख 59 हजार 406 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। इसका अपडेटेड इंजन, TFT डिस्प्ले, गूगल मैप्स मिररिंग और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल टेक्नोलॉजी इसे मौजूदा पल्सर N250 से अलग बनाती है।
इंजन
नई पल्सर N250SS में 4 वॉल्व इंजन है जो 25PS की मैक्सिमम पावर और 22Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह मौजूदा पल्सर N250 से थोड़ा ज्यादा है, जो 24.5PS पावर और 21.5Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन अब 6-speed gearbox के साथ जोड़ा गया है जो पुराने मॉडल के 5-speed transmission की जगह लेता है।
फीचर्स
एक्स्ट्रा फीचर्स में एडजस्टेबल लीवर, एक USB टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, एक हैजर्ड स्विच और पैनिक ब्रेक अलर्ट शामिल है। ये सभी एडिशन मोटरसाइकिल की सुविधा और सेफ्टी इक्विपमेंट को बढ़ाते हैं, साथ ही क्वार्टर-लीटर सेगमेंट में और टेक्नोलॉजी लाते हैं।