1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nepal bans Priyagold biscuits :  नेपाल में बैन हुआ भारत का प्रियागोल्ड बिस्किट ,  बिक्री और वितरण लगी रोक

Nepal bans Priyagold biscuits :  नेपाल में बैन हुआ भारत का प्रियागोल्ड बिस्किट ,  बिक्री और वितरण लगी रोक

. भारत में बने प्रियागोल्ड बिस्किट को लेकर नेपाल ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने भारत की सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड द्वारा निर्मित 'प्रियागोल्ड' (Priyagold) बिस्किट के आयात, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nepal bans Priyagold biscuits :  भारत में बने प्रियागोल्ड बिस्किट को लेकर नेपाल ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने भारत की सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड द्वारा निर्मित ‘प्रियागोल्ड’ (Priyagold) बिस्किट के आयात, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड करने और कानूनी कार्रवाई शुरू करने के बाद की गई है।

पढ़ें :- दुनिया खत्म हो जाएगी, स्वर्ग का लालच दिया: केन्या के ईसाई धर्मगुरू ने 190 बच्चों को भूखा मारा: 400 शव मिलें

भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद नेपाल के खाद्य विभाग ने Priyagold बिस्किटों पर रोक लगाने का फैसला किया। यह निर्णय विभाग के महानिदेशक संजीव कुमार कर्ण की पहल पर हुई आपातकालीन ऑनलाइन बैठक में लिया गया। नेपाल के विभाग ने बिस्किटों को Poor quality वाला यानी तय मानकों के अनुरूप नहीं माना। इसके बाद इनके आयात के साथ-साथ बिक्री और वितरण पर भी रोक लगा दी गई।

FSSAI की जांच में सामने आया कि बिस्किट बनाने में मवेशियों के चारे में इस्तेमाल होने वाले चोकर (cattle feed bran) का कथित रूप से प्रयोग किया गया था।

इस फैसले का सीधा असर उन Businesspeople पर पड़ सकता है जो नेपाल में इन बिस्किटों का आयात या बिक्री करते हैं।

पढ़ें :- मौत की अफवाहों के बीच किम जोंग उन हुए प्रकट, दिखे कपड़े-जूते की दुकान में 'अरे मैं जिंदा हूं '
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...