1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा

यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा

उत्तर प्रदेश में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की कांग्रेस की रणनीति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मोना मिश्रा (Aradhana 'Mona' Mishra) ने कहा कि अभी हम सब लोग अपनी-अपनी ताकत की समीक्षा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कांग्रेस के संगठन को मजबूत करना, एक-एक सीट की समीक्षा करना।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की कांग्रेस की रणनीति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मोना मिश्रा (Aradhana ‘Mona’ Mishra) ने कहा कि अभी हम सब लोग अपनी-अपनी ताकत की समीक्षा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कांग्रेस के संगठन को मजबूत करना, एक-एक सीट की समीक्षा करना। उन्होंने कहा कि हमारी अपनी तैयारी शुरू हो गई है। उसकी समीक्षा की जा रही है और उसके बाद निर्णय होगा कि संख्या (सीटों की) कितनी होगी। यह निर्णय नेतृत्व लेगा और यह तो मैं पहले भी कह चुकी हूं।

पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा

उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश का एक अहम हिस्सा हैं। संगठन में उन्होंने लंबे समय तक काम किया और उनको अनुभव है तो जाहिर सी बात है कि जब कभी भी उत्तर प्रदेश को लेकर कोई संगठन से संबंधित चर्चा होती है या किसी भी तरह से गठबंधन को लेकर चर्चा होगी तो प्रियंका गांधी हमेशा एक अहम हिस्सा हैं और वो रहेंगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...