Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार दिवाली से पहले हर कर्मचारी को देगी 7000 का तोहफा? यूपी विधानसभा चुनाव से एक और अनुपूरक बजट की तैयारी

योगी सरकार दिवाली से पहले हर कर्मचारी को देगी 7000 का तोहफा? यूपी विधानसभा चुनाव से एक और अनुपूरक बजट की तैयारी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले योगी सरकार (Yogi Government) एक और अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) ला सकती है। दिसंबर में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले इसकी तैयारी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) के जरिए चुनाव से पहले सरकार की कई योजनाओं और घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए पैसे का इंतजाम किया जाएगा।

पढ़ें :- बंद कमरे में टिप्पणी करना आसान, सुरक्षा हटा दें तो कुछ लोगों को 'भीगी बिल्ली' बनने में बहुत देर नहीं लगेगी: सीएम योगी

इस साल प्रदेश सरकार ने 9.12 लाख करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया था। इसके बाद चार अगस्त को 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी विधानसभा में पेश किया गया था। अब सूत्रों के मुताबिक, सरकार लगभग इतनी ही रकम का एक और अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) ला सकती है। यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी अनुपूरक बजट हो सकता है।

शीतकालीन सत्र दिसंबर में

सरकार की नजर अब दिसंबर में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर है। इसी सत्र में अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) पेश किए जाने की संभावना है। चुनाव से पहले सरकार जिन योजनाओं को तेजी से लागू करना चाहती है, उनके लिए इस बजट में अतिरिक्त रकम का प्रावधान किया जा सकता है।

 दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

पढ़ें :- योगी सरकार पीडियाट्रिक ट्रॉमा इंटीग्रेशन से हर साल बचाएगी करीब 1,800 जानें, तैयार किया बाल ट्रॉमा केयर को इमरजेंसी स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने का रोडमैप

दूसरी तरफ प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बड़ी खबर है. राज्य सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते (DA) और बोनस का तोहफा देने की तैयारी में है। वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य कर्मचारियों को 3400 से 7000 रुपये तक का बोनस मिल सकता है। बोनस का ऐलान इसी महीने के आखिर तक किए जाने की संभावना है। इसका लाभ अराजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाता है।

DA में 3 फीसदी बढ़ोतरी संभव

सरकार राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के साथ पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) बढ़ाने की भी तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो दीपावली से पहले लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

Advertisement