Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर अब सम्राट चौधरी सरकार (Samrat Chaudhary Government) के प्रमुख सहयोगी व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan)  भी मीडिया के सामने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने विभिन्न जिलों से आ रही आपराधिक घटनाओं की तस्वीरों ने महिला सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं, जिससे प्रदेश की छवि पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बता दें कि प्रदेश में लगातार हो रही इन वारदातों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अहम सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नाराज नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राजस्थान समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन

‘शर्मिंदगी महसूस हो ही रही है तो…’

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने पूछा है कि इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान (Chirag Paswan)  ? रोहिणी ने चिराग के बयान के बाद अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा है कि शर्म का बोझ उठाकर भी सत्ता का हिस्सा बने रहना कोई चिराग पासवान (Chirag Paswan)   से सीखे। बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से असुरक्षित हो चुके बिहार की वजह से जब सरकार का हिस्सा होने में उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो ही रही है तो इस्तीफा देने की हिम्मत कौन से मुहूर्त के इंतजार में रुकी हुई है?

चिराग पासवान के बयान को बताया ड्रामा

केंद्रीय मंत्री पर हमला करते हुए रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya)  ने चिराग के बयान को ड्रामा करार दिया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा है कि सिर्फ बयानों में दुख जताना और मगरमच्छ के आंसू बहाना चिराग पासवान (Chirag Paswan)  जी का पुराना ड्रामा है। जब सब कुछ असहज, असहनीय और शर्मिंदगी भरा है ही तो क्या इस्तीफा पत्र पर दस्तखत करने के लिए किसी के द्वारा जारी किए जाने वाले एनओसी (NOC) का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी?

पढ़ें :- EVM में धांधली कर BJP ने चंद्रशेखर को जिताया, नगीना सीट पर नहीं है कोई जनाधार: मायावती

उधर चिराग के बयान पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की ओर से इस्तीफे की मांग कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने अपने एक्स हैंडल से चिराग के बयान को शेयर करते हुए लिखा है कि सम्राट चौधरी किस नैतिक अधिकार से CM की कुर्सी पर बैठे हैं? तत्काल इस्तीफा दें…”।

Advertisement