Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में मौका मिलेगा या नहीं? आज ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में मौका मिलेगा या नहीं? आज ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs AFG 2nd T20I Playing XI : अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने घरेलू पिच पर अनुभव को तरजीह दी और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डगआउट में बैठना पड़ा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट के फैसले की जमकर आलोचना हुई। अब दूसरे टी20 में फैंस को उम्मीद होगी कि वैभव को मौका मिले, क्योंकि पिछले मैच में ओपनिंग साझेदारी लंबी नहीं चल पायी थी। संजू सैमसन 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

दूसरे टी20 में भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और वो भी स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के रूप में। वरुण चोटिल बताए जा रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह रवि बिश्नोई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी को मौका दिये जाने की संभावना बेहद कम है, क्योंकि कप्तान में विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। पहले मैच में अभिषेक शर्मा अफ़गानिस्तान के गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा था, जबकि संजू सैमसन एक बार फिर असफल रहे थे। टीम मैनेजमेंट संजू को लय में लौटने का एक और मौका देना चाहेगा।

दूसरे टी20 के लिए भारत और अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान संभावित XI : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

भारत संभावित XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, रवि बिश्नोई

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर
Advertisement