William Walsh IndiGo New CEO : भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए एक अहम घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि एयरलाइन इंडस्ट्री के दिग्गज विलियम वॉल्श को नया CEO नियुक्त किया गया है। हालांकि उनकी नियुक्ति नियामक मंजूरी पर निर्भर करेगी। बताया जा रहा है कि विलियम वॉल्श का IATA (इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) का कार्यकाल 31 जुलाई, 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद वो 3 अगस्त, 2026 तक या उससे पहले कार्यभार संभाल लेंगे। वॉल्श को आमतौर पर ‘विली’ के नाम से जाना जाता है। इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इसे एक गेम-चेंजर माना जा रहा है।
पढ़ें :- 29 सितंबर से चार अक्टूबर को बीच होगा कनाडा सुपर 60 लीग, दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा फिर लीग में करूंगा वापसी
इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने इस नियुक्ति को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कंपनी विस्तार और बदलाव के नए दौर में प्रवेश कर रही है, ऐसे में वॉल्श जैसे अनुभवी नेता का जुड़ना बेहद अहम है।
इंडिगो के पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपना कार्यकाल खत्म होने से 18 महीने पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा उस समय आया था, जब देश में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसलेशन का सामना करना पड़ा था।