Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Winter Food Items : तिल और गुड़ सर्दियों की बीमारियों को नियंत्रण में रखते हैं, तनाव भी होता है दूर

Winter Food Items : तिल और गुड़ सर्दियों की बीमारियों को नियंत्रण में रखते हैं, तनाव भी होता है दूर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Food Items :सर्दियों के मौसम में परंपरागत खाने पीने की चीजों का जायका लोग खूब उठाते है। सर्दियों में तिल और गुड़ से बने खाद्य पदार्थ लोगों के द्वारा खूब पसंद किये जाते है।तिल और गुड़ के लड्डू भी अनेक बीमारियों से निजात दिलाने वाले होते हैं। सर्दियों के मौसम में वात का प्रभाव शरीर में काफी तेजी से बढ़ जाता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में जकड़न होती है। तिल और गुड़ का मिश्रण सर्दियों में होनी बीमारियों को रोकता है। तिल तीन तरह के होते हैं–काले, सफेद और लाल।तिल में कई प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम, बी कंपलेक्स, पोटेशियम आदि अनेक पोषक तत्त्व पाए जाते है। तिल का सेवन करने से तनाव दूर रहता और मानसिक दुर्बलता कम होती है

पढ़ें :- Sweet Potato Chaat: फ्री टाईम में कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा है तो ट्राई करें शकरकंदी की चाट

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए तिल और गुड़ का एक साथ सेवन करना फायदेमंद होता है।
2.तिल और गुड़ शुगर की मात्रा को नियंत्रण में रखता है। शुगर के मरीज इन तिल और गुड़ का सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं।
3.. तिल और गुड़ का सेवन एक साथ करने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल काफी हद तक वजन कम करने में भी किया जाता है।
4. तिल और गुड़ शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।
5. तिल और गुड़ में विटामिन बी और विटामिन ई पाया जाता है, जो त्वचा को जवां और चमकदार बनाता है।
6. सर्दी–जुकाम के लिए तिल और गुड़ के लड्डू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है.
7. तिल में मौजूद कैल्शियम हड्डी को मजबूत बनाता है। और सिरदर्द भगाता है।

Advertisement