Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन पर मिला महिला का शव, एक महिने में तीसरा मामला आया सामने

बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन पर मिला महिला का शव, एक महिने में तीसरा मामला आया सामने

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन से एक बेहद ही चौकाने वाली खाबर सामने आ रही हैं। जहां एक ड्रम से महिला का शव बरामद किया गया है। तीन महीने में ये तीसरी ऐसी घटना है। खबरो के अनुसार बताया जा रहा है कि इस घटना के कारण आस-पास के इलाकों में दहस्त का माहौल पैदा हो गया है।

पढ़ें :- Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल मामले की जांच हुई तेज, दिल्ली पुलिस ने CM आवास का CCTV का DVR किया जब्त

पुलिस ने बताया कि शव को बेंगलुरु में सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SAMVT) रेलवे स्टेशन के मेन गटे के पास एक ड्रम के अंदर एक महिला का शव होने की सूचना मिली थी।

कर्नाटक में पुलिस अधीक्षक (रेलवे) एसके सौम्यलता ने कहा कि मृत महिला की उम्र 32-35 साल के बीच लग रही है। उसकी पहचान होनी बाकी है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एसएमवीटी स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन के डिब्बे में पीले रंग की बोरी में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। अत्यधिक सड़े-गले अवशेषों की खोज तब की गई जब एक यात्री ने बोरी से निकलने वाली दुर्गंध की शिकायत की, जिसे अन्य सामान के साथ फेंका गया था।

फिलहाल पुलिस मामले कि छान-बिन कर रही है।

पढ़ें :- Viral video: लखनऊ के बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के एक कोच में लगी आग, मचा हड़कंप
Advertisement