Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. World Food Day 2024 : पौष्टिक भोजन बीमार होने से बचाएगा , जानें मौसम के हिसाब से स्वस्थ आहार

World Food Day 2024 : पौष्टिक भोजन बीमार होने से बचाएगा , जानें मौसम के हिसाब से स्वस्थ आहार

By अनूप कुमार 
Updated Date

world food day 2024 : स्वस्थ रहने  के लिए आवश्यक है  कि हमारा भोजन स्वस्थ हो। क्या हम प्रतिदिन अपने आहार में जरूरी खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं। इसके साथ ही यह भी जानना जरूरी हो जाता है कि क्या हम मौसम के हिसाब से स्वस्थ आहार का सेवन करते है। हर साल 16 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है, जिसमें भूख को खत्म करने और हर व्यक्ति को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए वैश्विक अभियानों पर प्रकाश डाला जाता है। इस वर्ष, 2024, विश्व खाद्य दिवस की थीम है “बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार”। यह थीम सभी की भलाई और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सुलभ, पौष्टिक, किफायती और टिकाऊ भोजन के मौलिक मानवाधिकारों पर जोर देती है। खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने भूख के खिलाफ लड़ाई शुरू करने, स्वस्थ आहार के बारे में जागरूकता बढ़ाने और कुपोषण और खाद्य सुरक्षा के खिलाफ कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए इस वैश्विक कार्यक्रम की शुरुआत की। विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य भुखमरी को मिटाना, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना और एक टिकाऊ खाद्य प्रणाली का समर्थन करना है।

पढ़ें :- Diabetes Friendly Vegetables :  इस सब्जी से कंट्रोल में होगा ब्लड शुगर और डायबिटीज , जानें खाने का तरीका

पौष्टिक भोजन बीमार होने से बचाएगा
पौष्टिक भोजन करने से कुपोषण नहीं होता और मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर, और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। संतुलित आहार में पांचों खाद्य समूहों से अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए। स्वस्थ भोजन करने के लिए, मक्खन, चर्बी, या घी की जगह कम वसा वाला तेल या पेस्ट इस्तेमाल करें। मांस खाते समय, कम वसा वाला भोजन चुनें और दिखने वाली वसा हटा दें।

फल-सब्ज़ियां
फल-सब्ज़ियों और फ़ाइबर से भरपूर भूमध्यसागरीय आहार का पालन करने से गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। बीमार होने पर, खूब सारा पानी पिएं ताकि निर्जलीकरण न हो। नींबू, संतरा, अंगूर जैसे फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी मज़बूत होती है। जी मिचलाने या उल्टी आने पर अदरक का इस्तेमाल फ़ायदेमंद होता है।

मौसम के हिसाब से स्वस्थ आहार के लिए रखें इन बातों का ध्यान 
मौसमी फल और सब्ज़ियां खाएं: बारिश के मौसम में लौकी, तोरी, भिंडी, परवल, और करेला जैसी सब्ज़ियां खाएं। सेब, नाशपाती, अनार, और चेरी जैसे सीज़नल फल खाएं।

पढ़ें :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देशभर में तैयारियां तेज, कोलकाता बनेगा मुख्य केंद्र

गर्मी के मौसम में तरबूज़, सीताफल, अनानास, नारियल पानी, संतरा, मोसंबी, सफ़ेद जंबू, फालसा, और अंगूर जैसे फल खाएं।

हाइड्रेटेड रहें 
भरपूर मात्रा में पानी पिएं। सुबह उठने के बाद पानी पीना अच्छा होता है।
कुछ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से बचें: दूध के साथ नमक वाला भोजन या शहद को गर्म करके सेवन न करें।

वात दोष वाले खाद्य पदार्थों से बचें: खट्टे, तेज मिर्च-मसाले वाले, तले हुए, बेसन के बने हुए, और बासी पदार्थों का सेवन न करें।

भोजन करने के बारे में इन बातों का ध्यान रखें 
भूख लगने पर ही खाएं।
जितनी भूख हो उससे कम खाएं।
पूरी तरह से पका हुआ खाना खाएं।

पढ़ें :- Monsoon Health Guide :  बारिश के मौसम में रख सकते हैं खुद को स्वस्थ और सुरक्षित  , बीमारी रहेंगे दूर
Advertisement