World Trade Center Diwali colours : प्रकाशोत्सव पर्व दिपावली की शुरुआत धनतेरस के साथ हो गई। भारत के घर आंगन में रोशनी की जगमगाहट देखने को मिल रही है। शहरों की ऊंची-ऊंची इमारतों से लेकर कस्बों तक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। विदेशों में भी दिवाली पर्व को बड़े-धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। अमेरिका, जापान से लेकर कई देशों में इसकी रौनक देखते ही बनती है। इस बार भी दिवाली के अवसर पर अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर जगमगा उठा। अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत World Trade Center पर भी दिवाली का रंग देखा गया।
पढ़ें :- US Israel Iran War : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया एयरस्ट्रइक, चार लोगों की मौके पर ही मौत
सोमवार को US के राष्ट्रपति बाइडन ने व्हाइट हाउस में दीपावली का त्योहार मनाया। बाइडेन ने पारंपरिक दिया जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस भव्य कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी थी और बड़ी संख्या में भारतीय मूल के नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद अब अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को भी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा गया है।
World Trade Center को दिवाली की थीम से सजाया गया है। गगनचुंबी इस इमारत की खुबसूरती रात में देखते ही बन रही है। 29 अक्तूबर की दरम्यानी रात पूरी इमारत दूधिया रोशनी से जगमगा उठी।