लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में यूपी के बजट पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, यूपी का बजट चाहे 7 करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का हो, सवाल यही रहेगा कि 90 पर्सेंट जनता के लिए उसमे क्या है? विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था में 80 करोड़ जनता 5 किलो राशन पर निर्भर है। विश्व के 5 वीं अर्थव्यवस्था लेकिन पुरानी पेंशन के लिए 5 पैसे भी नहीं।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
इसके साथ ही कहा, जब प्रभु राम दिल में बसते हो तो नाम लेने की क्या जरूरत है। जब आप और हम नहीं थे तब भी राम थे, जब हम नहीं रहेंगे वो तब भी रहेंगे। ऐसा कहना कि आप प्रभु राम को लाए हैंए ये कहकर आप भगवान और धर्म का अपमान कर रहे हैं।
"विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था में 80 करोड़ जनता 5 किलो राशन पर निर्भर है। विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था लेकिन पुरानी पेंशन के लिए 5 पैसे भी नहीं।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, उत्तर प्रदेश विधानसभा pic.twitter.com/3PKYyDXLzm
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 10, 2024
पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें
अखिलेश यादव ने कहा कि, हुजूर-ए-वाला आज तक खामोश बैठे इसी गम में, महफिल लूट ले गया कोई जबकि सजाई हमने। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, यूपी के लिए पहचान का संकट अगर कोई पैदा कर रहा है तो वो आपकी सरकार कर रही है। आपने कहा था झांसी से दिल्ली को जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे बनाएंगे, अब तक क्यूं नहीं बना पाए, मेट्रो क्यों नहीं बना पाए?