WPL Mega Auction 2025 Live: विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र के लिए मेगा ऑक्शन आज से शुरू हो गया है। जिसमें कुल 277 खिलाड़ियों के लिए पांच फ्रेंचाइजी टीमें बोली लगा रही हैं। हालांकि, केवल 73 खाली स्लॉट के लिए बोली लगेंगी। इस बीच वर्ल्ड चैंपियन ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज ने RTM Card के जरिये फिर अपने साथ जोड़ा है। इसके लिए फ्रेंचाइजी ने 3.2 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम खर्च की है।
पढ़ें :- WPL 2026 Playoffs Scenarios : आरसीबी के बाद कौन-सी दो टीमें प्लेऑफ़ में बना सकती हैं जगह? समझें पूरा समीकरण
विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मेगा ऑक्शन 2025 में ये खिलाड़ी बिके
– सोफी डिवाइन को गुजरात जाइंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा (बेस प्राइस: INR 50 लाख, फ़ाइनल प्राइस: INR 2 करोड़)
– टीम इंडिया की ऑलराउंडर और वर्ल्ड चैंपियन दीप्ति शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन्हें UP Warriorz ने RTM कार्ड का इस्तेमाल करके अपने साथ जोड़ा। दीप्ति शर्मा INR 3.2 करोड़ में उनके लिए खेलना जारी रखेंगी!
– अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा।
पढ़ें :- RCB vs UPW Head to Head : आज आरसीबी और यूपी वॉरियर्ज़ की होगी भिड़ंत; जानें- किसका पलड़ा रहा भारी
– रेणुका सिंह को गुजरात जाइंट्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा।
– सोफी एक्लेस्टोन को UP वॉरियर्स ने ने RTM कार्ड का इस्तेमाल करके INR 85 लाख में खरीदा।
– मेग लैनिंग को UP वॉरियर्स ने INR 1.9 करोड़ में खरीदा।
– लॉरा वोल्वार्ड्ट दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1.10 करोड़ रुपये में खेलेंगी।
– गुजरात जायंट्स ने RTM कार्ड का इस्तेमाल किया और भारती फुलमाली उनके लिए 70 लाख रुपये में खेलना जारी रखेंगी।
पढ़ें :- 2025 के अंत में दीप्ति शर्मा के नाम दो महारिकॉर्ड: पुरुष व महिला क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
– फीबी लिचफील्ड 1.2 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स की जर्सी पहनेंगी।
– चिनेल हेनरी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा (बेस प्राइस: INR 30 लाख, फाइनल प्राइस: INR 1.3 करोड़)
– UP Warriorz ने RTM कार्ड का इस्तेमाल किया है और किरण नवगिरे फिर से UP Warriorz के रंगों में INR 60 लाख में खेलेंगे!
– श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने INR 1.3 करोड़ में खरीदा।
– साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क को RCB ने INR 65 लाख में खरीदा।
– टीम इंडिया की ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप विनर स्नेह राणा दिल्ली कैपिटल्स के लिए 50 लाख रुपये में खेलेंगी!
पढ़ें :- Women's cricket in 2025: इस साल वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का रहा जलवा; स्मृति और दीप्ति खूब चमकीं
– राधा यादव, जिनका बेस प्राइस 30 लाख था, उनको गुजरात जाइंट्स ने पहली बोली लगाई। फिर RCB भी बोली में शामिल हो गई। राधा यादव को RCB ने 65 लाख में खरीदा।
– हरलीन देओल को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में UP Warriorz ने खरीदा। गुजरात जायंट्स ने RTM का इस्तेमाल नहीं किया।