Xiaomi X Pro QLED Smart TV: शाओमी ने जबर्दस्त फीचर्स के साथ Xiaomi X Pro QLED Smart TV को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी के नए स्मार्टटीवी Google TV, 4K डिस्प्ले, डॉल्वी ऑडियो, DTX जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। बड़ी स्क्रीन वाले ये स्मार्टटीवी शानदार फीचर्स के साथ यूजर्स को घर में ही थिएटर वाला एक्सपीरियंस देंगे। आइये जानते हैं कंपनी के नए डिवाइस के स्पेक्स, प्राइस और सेल्स डिटेल्स के बारे में-
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
Xiaomi X Pro QLED Smart TV के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टटीवी सीरीज 4K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ आती है। सभी मॉडल के डिस्प्ले का रेजलूशन 2160 x 3840 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। साथ ही 178 व्यूइंग एंगल का सपोर्ट दिया गया है। इसमें डॉल्वी विजन, विविड पिक्चर इंजन 2 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्ट टीवी क्वाड कोर Cortex-A55 प्रोसेसर पर काम करती है। इसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
स्मार्ट टीवी सीरीज मोशन एस्टिमेशन मोशन कंपन्सेशन (MEMC), ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM), और eARC डॉल्वी एटमस पासथ्रू जैसे फीचर को सपोर्ट करती है। इस सीरीज के 43 इंच वाले मॉडल का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 96.80 प्रतिशत है। डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल दिए गए हैं, जिसमें एल्युमीनियम की फिनिशिंग मिलेगी। इसमें 30W डुअल स्पीकर दिया गया है, जिसके साथ डॉल्वी ऑडियो, DTS:X और DTS वर्चुअल टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा।
स्मार्टटीवी में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, इनबिल्ट क्रोमकास्ट और मिराकास्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। डिवाइस में दो USB 2.0 पोर्ट और तीन HDMI पोर्ट देखने को मिलता है। यह स्मार्ट टीवी गूगल असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है।
Xiaomi X Pro QLED Smart TV की प्राइस और सेल्स डिटेल्स की बात करें तो इस सीरीज में तीन स्क्रीन साइज 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच में स्मार्टटीवी लॉन्च किए गए हैं। जिसमें 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 34,999 रुपये, 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 49,999 रुपये और 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 69,999 रुपये है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
X Pro QLED Smart TV के स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart और कंपनी के आधिकारिक स्टोर से 30 अगस्त से खरीदा जा सकेगा। कंपनी की ओर से मिल रहे बैंक डिस्काउंट ऑफर के बाद इस स्मार्ट टीवी सीरीज को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।