Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. सस्ते में मिल रहे Xiaomi के तीन Smart TV, चूक गए तो होगा पछतावा

सस्ते में मिल रहे Xiaomi के तीन Smart TV, चूक गए तो होगा पछतावा

By Abhimanyu 
Updated Date

Xiaomi Smart TV : चीनी कंपनी Xiaomi ने अपने Redmi ब्रैंड के तीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। कम बजात वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स में बड़ी स्क्रीन के अलावा दमदार ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। इन मॉडल्स को कंपनी ने रेडमी स्मार्ट टीवी ए सीरीज 2024 (Redmi Smart TV A Series 2024) का हिस्सा बनाया है। कंपनी का कहना है कि ये मॉडल्स शानदार व्यूइंग अनुभव देने वाले हैं।

पढ़ें :- 12GB RAM और 50MP कैमरे के साथ मोटोरोला का धांसू फोन लॉन्च; चेक करें कीमत और फीचर्स

रेडमी स्मार्ट टीवी ए सीरीज 2024 के तीन अलग-अलग मॉडल्स को शामिल किया गया है, जिसमें सबसे कम साइज के डिस्प्ले टीवी की कीमत 6,600 रुपये और सबसे बड़े स्क्रीन वाले टीवी की कीमत करीब 23,000 रुपये तय की गयी है। कीमत के अनुसार स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्क्रीन डिस्प्ले रेजॉल्यूशन (Screen Display Resolution) मिलेंगे। इन सभी मॉडल्स में MIUI TV सिस्टम दिया गया है, जिसके साथ यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस (User-friendly interface) मिलता है। बिल्ट-इन स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट को भी इन मॉडल्स का हिस्सा बनाया गया है।

तीनों स्मार्ट टीवी के फीचर्स

नई सीरीज के पहले बेस मॉडल Redmi TV A32 में 32 इंच का फुल स्क्रीन डिस्प्ले 1366×768 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। इसमें क्वाड कोर CPU और Mali GPU दिया गया है और 2.4GHz WiFi कनेक्टिविटी मिलती है।

दूसरे मॉडल Redmi TV A43 में 43 इंच का स्क्रीन फुल HD 1920×1080 पिक्सल (Full HD) रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। इसमें नेटवर्क पोर्ट के अलावा दो HDMI इंटरफेस और USB कनेक्टिविटी जैसे ऑप्शंस मिलते हैं।

पढ़ें :- iQOO Z9x Launch: भारत में आईकू का नया बजट फोन हुआ लॉन्च; चेक करें कीमत और फीचर्स

प्रीमियम 65 इंच स्क्रीन वाले Redmi TV A65 में 4K रेजॉल्यूशन पर वीडियो कंटेंट देखा जा सकता है। इसमें Cortex A35 क्वॉड कोर CPU और Mali G31 MP2 GPU दिया गया है। टीवी में अपग्रेडेड 210W स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनके साथ बेहतरीन साउंड क्वॉलिटी (sound quality) मिलती है।

तीनों स्मार्ट टीवी की कीमत 

इन तीनों स्मार्ट टीवी मॉडल्स (smart tv models) को अभी केवल चाइनीज मार्केट में पेश किया गया, और जल्द ही इसे अन्य देशों में पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने Redmi Smart TV A32 की कीमत यहां 579 युआन (करीब 6,600 रुपये), Redmi Smart TV A43 की कीमत 818 युआन (करीब 9,350 रुपये)  और Redmi TV A65 की कीमत 1999 युआन (करीब 23,000 रुपये) तय की है।

 

पढ़ें :- Cue Collar Band: राजस्थान के बल्लेबाज कैडमोर खास डिवाइस पहनकर उतारे मैदान में; इसकी खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग
Advertisement