लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) से पहले प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), आरएसएस (RSS) और बीजेपी (BJP) संगठन की लगातार बैठकों का दौर जारी है। इससे एक संकेत साफ हैं, अगले सप्ताह की शुरुआत में ही योगी मंत्रिमंडल विस्तार (Yogi Cabinet Expansion) संभव है।
पढ़ें :- आजादी के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, मोदी जी ने वो कर दिखाया जो उनसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया : सुप्रिया श्रीनेत
बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक आज
दोपहर बाद होने बीजेपी कोर कमेटी (BJP Core Committee) की होने वाली बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें मंत्रिमंडल विस्तार, संगठन में बड़ा पुनर्गठन और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति जैसे मुद्दे प्रमुख रूप शामिल हैं। बैठक में आरएसएस के सह‑सरकार्यवाह अरुण कुमार (RSS Sah Sarkaryavah Arun Kumar), सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (State President Pankaj Chaudhary) मौजूद रहेंगे। अरुण कुमार (Arun Kumar) दो महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे, जो आगामी रणनीति की गंभीरता को दर्शाता है।
बड़े चेहरों की भूमिका बदलनी तय
सूत्र बताते हैं कि यूपी सरकार के कई मंत्री बीजेपी संगठन में भेजे जा सकते हैं। वहीं कई बड़े संगठनात्मक चेहरे सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं।
पढ़ें :- Video-अखिलेश यादव, बोले-भाजपा का रिकॉर्ड ब्रेकिंग भ्रष्टाचारी काम, 20 करोड़ का पुल 20 घंटे भी नहीं चला, सरकार बताए जवाबदेही किसकी ?
संभावित नए चेहरे व प्रमोशन की चर्चा
चौधरी भूपेंद्र सिंह (पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष)- मंत्री बनाए जा सकते हैं। अशोक कटारिया के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा। नए चेहरे के रूप में पूजा पाल मंत्रिमंडल शामिल हो सकती हैं। राज्यमंत्री बलदेव औलख का प्रमोशन संभव है। एमएलसी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला के मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
बीजेपी और आरएसएस का संगठन की संरचना को मजबूती पर है जोर
बीजेपी और आरएसएस (RSS and BJP) दोनों चाह रहे हैं कि संगठन की संरचना को मजबूत किया जाए। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर नए चेहरे शामिल किए जाएं। सरकार और संगठन दोनों में तालमेल और गति बढ़ाई जाए। यही वजह है कि बैठकों की श्रृंखला लगातार चल रही है और मंत्रिमंडल विस्तार लगभग तय माना जा रहा है।
उत्तराखंड में हुआ कैबिनेट विस्तार
पढ़ें :- जनता की आवाज दबाने के लिए पीएम मोदी हर वो रास्ता बंद कर देना चाहते हैं जहां सवाल पूछा जा सके: सुप्रिया श्रीनेत
बताते चलें कि भाजपा चुनावी राज्यों में अहम फेरबदल कर रही है। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड में भी कैबिनेट विस्तार हुआ है। अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। राज्यपाल ने विधायक मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में एक साथ ही 2027 में चुनाव होने हैं।