1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Petrol Price Hike: महंगाई का लगा बड़ा झटका, प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा की हुई बढ़ोतरी

Petrol Price Hike: महंगाई का लगा बड़ा झटका, प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा की हुई बढ़ोतरी

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी शुरू हो गयी है। स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल ब्रांडों ने ₹2.09 प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। ये बढ़ोत्तरी अलग-अलग शहरों में लागू की गयी है। संशोधित दरें 20 मार्च, 2026 से प्रभावी हुईं। पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने से लोगों को बड़ा झटका लगा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Petrol Price Hike: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी शुरू हो गयी है। स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल ब्रांडों ने ₹2.09 प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। ये बढ़ोत्तरी अलग-अलग शहरों में लागू की गयी है। संशोधित दरें 20 मार्च, 2026 से प्रभावी हुईं। पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने से लोगों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अब ईरान-इजरायल युद्ध का असर भारत पर देखने को मिलने लगा है। इससे पहले एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी।

पढ़ें :- Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े, एक हफ्ते में दूसरी बार महंगा हुआ ईंधन

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से अधिक की बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब इसकी कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, पुणे में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹113.77 हो गई है। हालांकि, नार्मल पेट्रोल की कीमतों में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है। वैश्विक स्तर पर ईरान में चल रहे संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी हैं।

डीलरों के अनुसार, HPCL के ‘पावर पेट्रोल’ और IOCL के ‘XP95’ जैसे ब्रांडेड ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज के लिए किया जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...