Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking News : तबादलों में गड़बड़ी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, दो IAS अफसर को वेटिंग लिस्ट में डाला

Breaking News : तबादलों में गड़बड़ी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, दो IAS अफसर को वेटिंग लिस्ट में डाला

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । यूपी में तबादलों में  गड़बड़ी पर योगी सरकार ने गुरुवार बड़ी कार्रवाई की है। दो आईएएस अफसर को पद से हटाते हुए वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में तबादला सत्र के दौरान जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

तबादला सत्र में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के चलते योगी सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ अफसरों को पद से हटा दिया है। आईजी स्टाम्प समीर वर्मा को हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाला गया है। अब प्रमुख सचिव अमित गुप्ता को आईजी स्टाम्प का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रशासन भवानी सिंह खंगारौत को भी सरकार ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, खंगारौत की भूमिका के चलते तबादला सत्र पूरी तरह शून्य चला गया। अब आर्यका अखौरी को निदेशक प्रशासन स्वास्थ्य विभाग का चार्ज दिया गया है।

सरकार बार- बार दागी अफसरों की महत्वपूर्ण तैनाती देती है। जब कांड हो जाते हैं तब हटाए जाते हैं और कुछ दिन के बाद फिर से तैनाती पा जाते हैं। इस बार तबादला सत्र में अधिकारियों और मंत्रियों ने भ्रष्टाचार की सीमाएं पार कर दी हैं।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Advertisement