मुरादाबाद:- मुरादाबाद पहुँचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करने पर लगे हुए है. दरअसल वो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर सपा की भूमिका पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे. भाजपा आस्था और संविदा की पार्टी है भाजपा संतो का सम्मान करती है.
पढ़ें :- Greater Noida Bus Fire : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में AC फटने से लगी आग, 9 लोगों की मौत
वही मिर्जापुर में जिम ट्रेनरों द्वारा धर्मांतरण और मुरादाबाद के बिलारी में मुस्लिम युवतियो द्वारा हिन्दू युवती को बहला फुसला कर बुरखा पहनने के मामलों पर पूछे गए सवाल पर योगी सरकार के मंत्री ने कहा देखिये धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाया गया है. किसी का धर्मांतरण नही कराया जा सकता है. उस पर पूरी तरह से रोक है और धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.
वही पंचायत चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव की तैयारी कर रही है. ब्लाक प्रमुख भी हमारे बनेंगे और जिला पंचायत भी हमारे बनेंगे. जहां तक सपा का आरोप है कि भाजपा चुनाव कराना नही है चाहती है तो ऐसा नही है. भाजपा संविधान का सम्मान करती है. जहां तक सपा की बात है तो इन्हें न तो संविधान की चिंता है, न कानून की चिंता है इन्हें सिर्फ अराजकता से मतलब है.
सुशील कुमार सिंह
पढ़ें :- चुनाव आयोग में अंदरूनी कलह पर अखिलेश यादव की कड़ी प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की मांग
मुरादाबाद